Niyojan Praman Patra Form Pdf Download 2022 नियोजन प्रमाण पत्र फॉर्म डाउनलोड

Niyojan praman patra form pdf download 2022 नियोजन प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म:- जो भी नागरिक श्रमिक या लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किये हैं उन्हें नियोजन प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। नियोजन प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म श्रमिकों को अपने किसी ठेकेदार के पास बनवाना पड़ता है या फिर अपने गाँव के प्रधान से हस्तांतरित कर के बनवा सकते हैं।

नियोजन प्रमाण पत्र के आधार पर ही जरुरतमंद बेरोजगार नवयुवकों को श्रमिक कार्ड प्रदान की जाती है।

दोस्तों, आज के इस लेख के माध्यम से यही साझा करने वाले हैं कि niyojan praman patra pdf form download कर के कैसे भरें? साथ ही भरने के बाद श्रमिक कार्ड हेतु एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जोड़ कर कैसे अप्लाई करें?

हाइलाइट्स: Niyojan Praman Patra Form PDF Download

लेखNiyojan Praman Patra Application Form PDF Download
विभागसमाज कल्याण विभाग
लाभार्थीभारतीय नागरिक
उद्देश्यबेरोजगार युवकों को श्रमिक कार्ड के तहत सरकारी योजना का लाभ देना
आधिकारिक वेबपोर्टलwww.labour.gov.in
Employment Certificate Formश्रमिक नियोजन प्रमाण पत्र PDF in english
नियोजन प्रमाण पत्र पीडीएफनियोजन प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म डाउनलोड

यूपी श्रमिक नियोजन प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म डाउनलोड 2022

जैसा कि हम जानते हैं कि ऐसे बहुत से जरुरतमंद परिवार या बेरोजगार नवयुवक हैं जिन्हें कि अपना जीवन यापन करने हेतु महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। इसके लिए राज्य सरकारे श्रमिक कार्ड बनवा रही है जिसके तहत रोजगार एवं सरकारी योजनावों का लाभ प्रदान कर रही हैं।

साथ ही राज्य सरकार श्रमिक कार्ड को बनवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमो को जारी किया है। अतः आवेदन करते समय नियोजन प्रमाण पत्र को श्रमिक कार्ड के साथ संलग्न करना होगा।

आवेदक नियोजन प्रमाण पत्र फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड कर के भर सकते हैं। इसके अतरिक्त जो भी आवेदकों के पास नियोजन प्रमाण पत्र फॉर्म नहीं है वो खुद पेपर पर लिखकर नियोजक का हस्ताक्षर और मुहर लगवा सकते हैं। उसके बाद श्रमिक कार्ड फॉर्म के साथ जोड़कर अप्लाई कर सकते हैं।

नियोजन प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

Niyojan Praman Patra Form PDF Download:- नियोजन प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए राज्य सरकारों के श्रम विभाग पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। चूँकि सभी राज्यों के लिए नियोजन प्रमाण पत्र / स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र का प्रारूप सामान होता है अतः इस नीचे दिए गए लिंक से Niyojak Niyojan Praman Patra फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

niyojan-praman-patra-application-form-pdf-download

Niyojak/Niyojan Praman Patra PDF Download – क्लिक करें

Download Niyojan Praman Patra Application Form PDF – English form

नियोजन प्रमाण पत्र प्रारूप / प्रतिलिपि। नियोजन प्रमाण पत्र फॉर्म कैसे भरें

Niyojan Praman Patra Form PDF कैसे भरें?

प्रमाणित किया जाता है कि ………………….. पुत्र/पुत्री/पत्नी………………….. ग्राम ……………………………पोस्ट………………. जनपद………………. के निवासी है! और मै इनको भली भांति जनता व पहचानता हूँ। इन्होने वर्ष ………… में मेरे यहाँ ……………. दिन मजदूरी अथवा श्रमिक का कार्य किया है! ये हमारे यहाँ ..(कार्य का नाम) …………… का काम कर चुके हैं।

नियोजक का नाम – ………………..

नियोजक का पता- ………………….

मोबाइल नंबर -……………………….

हस्ताक्षर एवं मुहर – ………………….

Niyojak Praman Patra Kaise Banega?

नियोजन प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया:- भारतीय नागरिकों को अपना श्रमिक नियोजन प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आवेदकों को अपने क्षेत्र के ठेकेदार से या जन सेवा केंद्र से आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा। इसके अलावा ऊपर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा।
  • नियोजक प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म को भरने के बाद अपने क्षेत्र के ठेकेदार या प्रधान का हस्ताक्षर करवाना होगा। उसके बाद श्रमिक प्रमाण पत्र बनवाने के समय संलग्न करना होगा।
  • ध्यान रहे ऑनलाइन फॉर्म को भरते समय नियोजन प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि को अपलोड करना होगा।

नियोजन / नियोजक प्रमाण पत्र 2022 के लाभ

Niyojan Praman Patra बनवाने के निम्नलिखित लाभ होते हैं।

  • यह एक सत्यापन प्रमाण पत्र है जो कि सत्यापित करता है कि आवेदक पहले से किसी ठेकेदार के मौजूदगी में कार्य किया है।
  • सरकारी योजनावों का लाभ लेने हेतु श्रमिकों को बनवाना होता है।
  • नरेगा जॉब कार्ड को बनवाने के लिए भी नियोजन प्रमाण पत्र की आवश्यकता पडती है।
  • आवेदकों के योग्यता के आधार पर सरकारी कार्यों को आवंटित करना।

FAQ – Shramik Niyojan Praman Patra PDF Download

1. नियोजन प्रमाण पत्र क्या है?

नियोजन प्रमाण पत्र एक शपथ पत्र है जो कि ठेकेदार द्वारा प्रमाणित होता है कि जरूरतमंद नागरिक उस ठेकेदार के अधीन पहले काम किया है।

2. नियोजन प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

नियोजन प्रमाण पत्र को डाउनलोड करने के लिए अपने राज्य के श्रम विभाग पोर्टल पर जाना होगा। इसके अलावा आप इस पोस्ट में दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

3. नियोजन प्रमाण पत्र कैसे बनता है?

नियोजन प्रमाण पत्र ठेकेदार या ग्राम प्राथनप्रधान द्वारा बनाया जाता है जिसमे कि श्रमिक का नाम, पता, कार्य का प्रकार, काम करने के दिनों की संख्या होता है। यह प्रमाण पत्र प्रमाणित करता है कि श्रमिक पहले से काम किया हुआ है।

अंत में – नियोजन प्रमाण पत्र डाउनलोड

ऊपर के पोस्ट में नियोजन प्रमाण पत्र फॉर्म से सम्बंधित जानकारियों को साझा किया गया है। साथ ही नियोजन प्रमाण पत्र कैसे भरें इसकी भी जानकारी दी गयी है। अगर किसी भी आवेदक कर्ता को श्रमिक नियोजन प्रमाण पत्र से जुड़ी कोई जानकारी पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment