श्री हनुमान चालीसा पाठ पीडीएफ डाउनलोड। Shri Hanuman Chalisa in Hindi PDF Download

श्री हनुमान चालीसा पाठ (Shri Hanuman Chalisa in Hindi PDF):- दोस्तों, आज हम श्री हनुमान चालीसा का पाठ हिंदी में लाये हैं जिसका PDF आसानी से आप डाउनलोड कर सकते हैं। जब कभी भी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है तो लोगों को का हनुमान चालीसा का लिरिक्स (hanuman chalisa lyrics) याद नहीं रहता है।

चूँकि भारत वर्ष में हिंदी पाठकों की संख्या बहुत अधिक है, अतः यहाँ पर श्री बजरंग बली भगवान पर आधारित 40 छंदों का या चालीसा पाठ हिंदी में उपलब्ध कराया है।

हनुमान चालीसा हिंदी में पढ़ने के लिए तथा लिरिक्स को याद रखने के लिए पाठकों को दिए गए PDF फाइल को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद व्यक्ति कभी हनुमान चालीसा का जाप या पूजा कर सकता है।

श्री हनुमान चालीसा पाठ (Shri Hanuman Chalisa) PDF in Hindi

पोस्ट श्री हनुमान चालीसा पाठ PDF in Hindi। Hanuman Chalisa Hindi Lyrics
केटेगरी धार्मिक
हनुमान चालीसा पाठ का फायदा संघर्षों से न डरना, विनम्र बनना,
भाषा हिंदी में
हनुमान चालीसा के लेखक तुलसीदास
दोहे दो दोहे
छंद 40
हनुमान चालीसा हिंदी PDF डाउनलोडक्लिक करें

जय श्री हनुमान चालीसा पाठ (बजरंग बलि जी का पाठ)

(Hanuman Chalisa) PDF Download in Hindi – Lyrics

shri-hanuman-chalisa-photo-hindi-me

जय श्री हनुमान चालीसा पाठ दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

llजय श्री हनुमान चालीसा पाठ चौपाई हिंदी में ll

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥1॥

राम दूत अतुलित बल धामा
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥2॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी
कुमति निवार सुमति के संगी॥3॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा
कानन कुंडल कुँचित केसा॥4॥

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजे
काँधे मूँज जनेऊ साजे॥5॥

शंकर सुवन केसरी नंदन
तेज प्रताप महा जगवंदन॥6॥

विद्यावान गुनी अति चातुर
राम काज करिबे को आतुर॥7॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया
राम लखन सीता मनबसिया॥8॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा
विकट रूप धरि लंक जरावा॥9॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे
रामचंद्र के काज सवाँरे॥10॥

लाय सजीवन लखन जियाए
श्री रघुबीर हरषि उर लाए॥11॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई
तुम मम प्रिय भरत-हि सम भाई॥12॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावै
अस कहि श्रीपति कंठ लगावै॥13॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा
नारद सारद सहित अहीसा॥14॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते
कवि कोविद कहि सके कहाँ ते॥15॥

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा
राम मिलाय राज पद दीन्हा॥16॥

तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना
लंकेश्वर भये सब जग जाना॥17॥

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू
लिल्यो ताहि मधुर फ़ल जानू॥18॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माही
जलधि लाँघि गए अचरज नाही॥19॥

दुर्गम काज जगत के जेते
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥20॥

राम दुआरे तुम रखवारे
होत ना आज्ञा बिनु पैसारे॥21॥

सब सुख लहैं तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहु को डरना॥22॥

आपन तेज सम्हारो आपै
तीनों लोक हाँक तै कापै॥23॥

भूत पिशाच निकट नहि आवै
महावीर जब नाम सुनावै॥24॥

नासै रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत बीरा॥25॥

संकट तै हनुमान छुडावै
मन क्रम वचन ध्यान जो लावै॥26॥

सब पर राम तपस्वी राजा
तिनके काज सकल तुम साजा॥27॥

और मनोरथ जो कोई लावै
सोई अमित जीवन फल पावै॥28॥

चारों जुग परताप तुम्हारा
है परसिद्ध जगत उजियारा॥29॥

साधु संत के तुम रखवारे
असुर निकंदन राम दुलारे॥30॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता
अस बर दीन जानकी माता॥31॥

राम रसायन तुम्हरे पासा
सदा रहो रघुपति के दासा॥32॥

तुम्हरे भजन राम को पावै
जनम जनम के दुख बिसरावै॥33॥

अंतकाल रघुवरपुर जाई
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई॥34॥

और देवता चित्त ना धरई
हनुमत सेई सर्व सुख करई॥35॥

संकट कटै मिटै सब पीरा
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥36॥

जै जै जै हनुमान गुसाईँ
कृपा करहु गुरु देव की नाई॥37॥

जो सत बार पाठ कर कोई
छूटहि बंदि महा सुख होई॥38॥

जो यह पढ़े हनुमान चालीसा
होय सिद्ध साखी गौरीसा॥39॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा
कीजै नाथ हृदय मह डेरा॥40॥

दोहा

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

हनुमान चालीसा का संक्षिप्त विवरण

हनुमान चालीसा सनातन धर्म का एक भजन है जिसके रचयिता तुलसीदास जी हैं। श्री हनुमान चालीसा (Shri Hanuman Chalisa) पाठ में 40 छन्द हैं। रामचरित मानस के बाद अवधी भाषा में रचित श्री हनुमान चालीसा, तुलसीदास जी का प्रसिद्ध रचना है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ अन्य भाश्वों में भी उपलब्ध है जैसे कि गुजराती, संस्कृत, मलयालम, तमिल, तेलगू, बंगाली इत्यादि।

श्री हनुमान चालीसा पाठ (Shri Hanuman Chalisa) Hindi PDF Download using the direct download link

सरकारी बैंक से लोन कैसे मिलेगा

tags:- हनुमान चालीसा हिंदी में लिरिक्स, हनुमान चालीसा हिंदी में PDF, हनुमान चालीसा दोहा, असली हनुमान चालीसा
हनुमान चालीसा पाठ हिंदी मै Photo, सात बार हनुमान चालीसा का पाठ । हनुमान चालीसा हिंदी में पढ़ने के लिए। हनुमान चालीसा हिंदी में लिरिक्स। हनुमान चालीसा पाठ हिंदी मै Photo। हनुमान चालीसा संकटमोचन पीडीऍफ़। हनुमान चालीसा डाउनलोड करनी है। हनुमान चालीसा दोहा। हनुमान चालीसा संकट मोचन बजरंग बाण Lyrics। 11 बार हनुमान चालीसा

Leave a Comment